मध्यप्रदेश के मंदसौर (Mandsaur) के ग्रामीण इलाकों में दलितों की बारात (Dalit Marriage procession) रोके जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. दबंगों द्वारा ना सिर्फ दलितों की बारात को रोका जा रहा है बल्कि उनके साथ अभद्रता भी की जा रही है. पहले भी दो मामलों में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बारात निकाली गई थी. एक और ऐसा ही मामला मंदसौर के शामगढ़ थाना क्षेत्र के गुराडिया माता में सामने आया है. शनिवार रात गांव में निकल रही दलित की बारात को दबंगों द्वारा रोके जाने के आरोप लगे हैं. आरोप है कि दबंगों ने ना सिर्फ दलित की बारात को रोका बल्कि उनके साथ गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और मारपीट भी की. पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत शामगढ़ थाने में दर्ज करवाई है. शिकायत के आधार पर शामगढ़ पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों के पर रविवार शाम एफआईआर दर्ज की है.
यूपी के बांदा जिले में दबंगों की पिटाई से डरे दलित परिवार ने घर छोड़ा, पुलिस पर लगाया यह आरोप..
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आरोपियों पर आईपीसी की धारा 323, 294, 506, 147, 149, 3(1)(ध), 3(1)(द), 3(1)za(B), 3(2)va के तहत मामला दर्ज किया है. गौरतलब है कि यह क्षेत्र केबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग का विधानसभा क्षेत्र है जहां इस तरह का यह दूसरा मामला सामने आया है.
सरकारी हैंडपंप छूने के विवाद में दलित की पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया मामला
शामगढ़ थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार रविवार रात तकरीबन 8:30 बजे शामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गुराडिया माता जी में दूल्हे दीपक की बारात निकल रही थी. इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और बारात को रोका. दूल्हे और बारातियों के साथ मारपीट भी की गई और बारात नहीं निकलने दी जिसके बाद पुलिस थाने में आकर एफआईआर दर्ज करवाई गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं