यह ख़बर 24 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मंत्रिमंडल फेरबदल : मनमोहन सिंह से मिल सकती हैं सोनिया गांधी

खास बातें

  • तृणमूल कांग्रेस के छह मंत्रियों के इस्तीफे के बाद कहा जा रहा है कि खाली हुए विभागों में से कुछ पद कांग्रेस नेताओं को दिए जा सकते हैं।
नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल पर बात करने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर सकती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस हफ्ते मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है।

सड़क और परिवहन मंत्री सीपी जोशी को पहले ही रेल मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। तृणमूल कांग्रेस के छह मंत्रियों के इस्तीफे के बाद कहा जा रहा है कि खाली हुए विभागों में से कुछ पद कांग्रेस नेताओं को दिए जा सकते हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

माना जा रहा है कि इस मंत्रिमंडल फेरबदल में काबिलियत को ज़्यादा तरजीह दी जाएगी जिससे अथर्व्यवस्था की रफ़्तार को बढ़ाया जा सके।