विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2015

चीन में पहाड़ी से गिरी बस, 20 लोगों की मौत

बीजिंग:

पहाड़ी से एक बस के गिर जाने पर इसमें सवार एक संगीत मंडली के कम से कम 20 लोग मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए।

स्थानीय राहत मुख्यालय के अनुसार, यह दुर्घटना कल रात को चीन के केंद्रीय हेनान प्रांत में शिनझियांग सिटी और लिंझोउ सिटी के बीच की सीमा के पास हुई।

बस में हेनान प्रांत की शिनझियांग सिटी की एक निजी संगीत मंडली के 33 सदस्य सवार थे। बस लिंझोउ जा रही थी।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, इस संगीत मंडली ने इस वाहन को किराए पर लिया था। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस की क्षमता 35 लोगों को लाने-ले जाने की है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चीन, चीन में बस दुर्घटना, बस दुर्घटना, China, Bus Accident In China, Bus Accident