विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2011

बुंदेलखंड : किसानों की आत्महत्या पर SC का नोटिस

बुंदेलखंड में बीते पांच महीने में 519 किसानों की आत्महत्या पर छपी रिपोर्ट के आधार पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र और यूपी सरकार को नोटिस भेजा है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में बीते पांच महीने में 519 किसानों ने आत्महत्या की है। एक अखबार की इस रिपोर्ट के आधार पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र और यूपी सरकार को नोटिस भेज दिया है। इलाहाबाद कोर्ट ने यूपी के मुख्य सचिव से पूछा है कि वो 15 जुलाई तक आत्महत्या करने वाले एक एक किसान का पूरा ब्यौरा कोर्ट को दें जबकि केंद्र सरकार से बुंदेलखंड के लिए दिए गए 7000 करोड़ के पैकेज का ब्योरा भी मांगा गया है। अदालत ने 15 जुलाई तक किसानों से किसी भी किस्म की रिकवरी पर भी रोक लगा दी है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बुंदेलखंड, सुप्रीम कोर्ट, नोटिस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com