संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा, तथा केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली 1 फरवरी को वित्तवर्ष 2017-18 का आम बजट पेश करेंगे. यह जानकारी संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने शीतकालीन सत्र की समाप्ति के अवसर पर दी. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि संसद का बजट सत्र लम्बा होता है, इसलिए दो हिस्सों में हुआ करता है. सत्र का पहला हिस्सा 29 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा, और फिर अवकाश के बाद संसद 5 मार्च को बैठेगी और सत्र का यह हिस्सा 6 अप्रैल तक जारी रहेगा.
राज्यसभा अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, तीन तलाक बिल लटका
संसद का शीतकालीन सत्र देर से शुरू हो पाया था और सामान्य से कम अवधि का रहा. शीतकालीन सत्र गुजरात में विधानसभा चुनाव के बाद15 दिसंबर से शुरू हुआ था, जिसकी विपक्षी दलों ने काफी आलोचना भी की थी. बजट सत्र के दौरान भी तीन तलाक का बिल का मुद्दा छाया रहेगा.
वीडियो : तीन तलाक पर बिल में संशोधन पर अड़ा विपक्ष
सरकार की पूरी कोशिश की थी कि शीतकालीन सत्र में ही इस बिल को पास करा लिया जाए और लोकसभा में सरकार ने आसानी से बिल को पास भी करा लिया था लेकिन राज्यसभा में बहुमत न होने की वजह से बिल को पास नहीं करा सकी और विपक्ष की मांग पर उसे स्टैंडिंग समिति के पास भेजना पड़ा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं