विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2019

कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट से पहले BSP प्रमुख मायावती ने अपने एकमात्र विधायक को दिया निर्देश, कहा...

कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी सरकार के शक्ति परीक्षण को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को कहा कि उनका एकमात्र विधायक सरकार के पक्ष में वोट देगा.  

Also Read in
कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट से पहले BSP प्रमुख मायावती ने अपने एकमात्र विधायक को दिया निर्देश, कहा...
बीएसपी प्रमुख मायावती (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

कर्नाटक में जनता दल सेक्यूलर और कांग्रेस की साझा सरकार रहेगी या जाएगी, इसका फैसला सोमवार को होने की उम्मीद है. 15 विधायकों के इस्तीफे के साथ इस गठबंधन की सरकार पर उठे सवालों का हल विधानसभा में विश्वास मत  के साथ हो सकता है. कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी सरकार के शक्ति परीक्षण को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को कहा कि उनका एकमात्र विधायक सरकार के पक्ष में वोट देगा.  

कर्नाटक का सियासी ड्रामा जारी, अब तक नहीं हो पाया विश्वास मत, विधानसभा सोमवार तक के लिए स्‍थगित

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट में कहा कि कर्नाटक में बसपा के एकमात्र विधायक एन. महेश को कुमारस्वामी सरकार के पक्ष में वोट करने के निर्देश दिए गए हैं. गौरतलब है कि बड़ी संख्या में सत्तापक्ष के विधायकों के इस्तीफे की वजह से उत्पन्न संकट के बीच कर्नाटक की कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार का भविष्य सोमवार को विधानसभा में शक्ति परीक्षण से तय होने की संभावना है.

सोमवार को पड़ने वाले वोट से पहले बीजेपी प्रमुख बी एस येदुरप्पा ने कहा कि सोमवार कुमारास्वामी सरकार का आखरी दिन साबित होगा। दरअसल सरकार से समर्थन वापिस लेने वाले दो निर्दलिय विधायकों - आर शंकर और एच नागेश ने सुप्रीम कोर्ट में अरज़ी डाल कर जल्द से जल्द फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की है. (इनपुट-भाषा से भी) 

VIDEO: कर्नाटक के 'स्वामी' पर संकट जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka, Karnataka Political Crisis, BSP, Mayawati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com