अलीगढ़:
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक लड़के को इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। जयगंज इलाक़े में एक लड़की अपनी दादी के घर से लौट रही थी, तभी कुछ लड़कों ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
घर आकर पीड़ित लड़की ने जब अपने परिवार को इसकी जानकारी दी, तो उसका भाई आरोपियों से बात करने गया। इसी बीच आरोपियों ने लड़की के भाई पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया और उसे अधमरा छोड़कर फरार हो गए।
अलीगढ़ से उसे इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अलीगढ़, लड़की से छेड़छाड़, हत्या, Aligarh, Eve Teasing, Crime In Uttar Pradesh