विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2019

बिहारः झोले में छिपाए बम में अचानक हुआ विस्फोट, खेल रहे कई बच्चे हुए घायल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक लावारिस झोले में रखे बम के फटने से चार बच्चे घायल हो गए.

बिहारः झोले में छिपाए बम में अचानक हुआ विस्फोट, खेल रहे कई बच्चे हुए घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली:

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक लावारिस झोले में रखे बम के फटने से चार बच्चे घायल हो गए. घायलों में सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, खजुरिया गांव के कुछ बच्चे अन्य दिनों की तरह शनिवार को भी बकरी चराने गए थे. बच्चे बकरी चराने के दौरान कोटवा के सरेह गांव के पास रखे पुआल के ढेर में खेलने लगे. खेलने के दौरान ही बच्चों को पुआल के ढेर में एक झोला मिल गया, जिससे वे खेलेने लगे. 

इसी दौरान झोला में रखा बम विस्फोट कर गया, जिसकी चपेट में आने से चार बच्चे घायल हो गए. घायलों में खजुरिया निवासी गीता कुमारी (10), सूरज कुमार (8), मुनटुन कुमार (10) और सोनू (15) शामिल हैं.पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने बताया कि घायल बच्चों को मोतिहारी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां बम कैसे आया और रखने वालों का क्या मकसद था, इसकी जांच चल रही है.पुलिस ने आशंका जताई कि किसी अपराधी ने बम को पुआल के ढेर में छिपाया होगा, जिसे बच्चे समझ नहीं पाए और खेलने के क्रम में विस्फोट हो गया.(इनपुट-आईएएनएस)

वीडियो- असम के उदालगुरी में इंटरसिटी एक्सप्रेस में धमाका, 11 लोग घायल 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bomb, Bomb Blast, Bomb Blast In Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com