विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2011

दिल्ली हाईकोर्ट धमाके में मृतकों की संख्या 14 हुई

विस्फोट में घायल 34 साल के एक व्यक्ति की गुरुवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई, जिससे इस धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।
New Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में हुए बम विस्फोट में घायल 34 साल के एक व्यक्ति की गुरुवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई, जिससे 7 सितंबर को हुए आतंकी हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि विस्फोट में बुरी तरह जख्मी मृदुल बख्शी की सुबह करीब चार बजे मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बख्शी को सिर, छाती, हाथ और पैरों में चोटें आई थीं। दक्षिण दिल्ली के ओखला निवासी बख्शी के परिवार में पत्नी और छह महीने का एक बेटा है। उनके भाई विनोद बख्शी ने बताया कि मृदुल मार्केंटिंग के क्षेत्र में काम करते थे। विस्फोट वाले दिन आधिकारिक काम से वह अदालत गए थे। शादी के छह साल बाद उन्हें बेटा हुआ था। धमाके में घायल 13 पीड़ितों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि अभी भी 25 अन्य घायलों का शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से पांच एम्स में, चार सफरदरजंग अस्पताल में, दो मैक्स हॉस्पिटल में और मूलचंद तथा एलएनजेपी अस्पतालों में एक-एक मरीज हैं।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली हाईकोर्ट धमाका, दिल्ली हाईकोर्ट विस्फोट, मृतक संख्या
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com