विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2011

'पाकिस्तानियों ने किया था दिल्ली हाईकोर्ट में धमाका'

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी ख़बर के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार वसीम मलिक ने पूछताछ के दौरान एनआईए के सामने यह बात कबूल की है।
नई दि्ल्ली: इस साल 7 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ब्लास्ट को लाहौर में रहने वाले दो पाकिस्तानी नागरिकों ने अंजाम दिया था। अंग्रेजी अख़बार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी ख़बर के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार वसीम मलिक ने पूछताछ के दौरान एनआईए के सामने यह बात कबूल की है। अखबार के मुताबिक वसीम मलिक ने दोनों पाकिस्तानी आतंकवादियों के नाम सैफुल्ला और बिलाल बताए हैं। अखबार के मुताबिक एनआईए और जम्मू-कश्मीर पुलिस को आशंका है कि यह दोनों आतंकवादी लश्कर से जुड़े हो सकते हैं। वसीम ने दिल्ली हाई कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड होने की बात भी कबूली है।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, हाईकोर्ट धमाका, पाकिस्तानी, हाथ, High Court, Blast, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com