विज्ञापन
This Article is From May 06, 2017

तीन तलाक हर हाल में बंद होना चाहिए, मुस्लिम महिलाओं को ढेर सारी पीड़ा झेलनी पड़ती है- अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी तीन तलाक से संबंधित पीड़ाओं से मुस्लिम महिलाओं को बचाना चाहती है.

तीन तलाक हर हाल में बंद होना चाहिए, मुस्लिम महिलाओं को ढेर सारी पीड़ा झेलनी पड़ती है- अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि तीन तलाक का मुद्दा समान नागरिक संहिता से अलग है. (फाइल फोटो)
अगरतला: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी तीन तलाक से संबंधित पीड़ाओं से मुस्लिम महिलाओं को बचाना चाहती है.

शाह ने यहां मीडिया से कहा, "तीन तलाक हर हाल में बंद होना चाहिए.. इसे जारी नहीं रहना चाहिए." उन्होंने कहा कि इसके कारण मुस्लिम महिलाओं को ढेर सारी पीड़ा झेलनी पड़ती है. शाह ने कहा, "मैं मानता हूं कि महिलाओं को उनके अधिकार मिलने चाहिए."

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तीन तलाक का मुद्दा समान नागरिक संहिता से अलग है.

शाह अपनी अखिल भारतीय विस्तार यात्रा के हिस्से के रूप में दो दिवसीय त्रिपुरा दौरे पर हैं. वह उत्तरी त्रिपुरा के कुमारघाट में रविवार को एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने वाले हैं.

(इनपुट आईएएनएस से)
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Triple Talaq, BJP, Agartala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com