विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2015

भाजपा ने खान आवंटन घोटाले के कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया

भाजपा ने खान आवंटन घोटाले के कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया
राजस्थान बीजेपी नेता अशोक परनामी
जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट द्वारा राज्य की भाजपा सरकार में 45 हजार करोड़ रुपये के खान घोटाले के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हारने के बाद से ही झूठे आरोप लगा रही है।

परनामी ने शुक्रवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस अपनी हार को पचा नहीं पा रही और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर गलत आरोप लगा रही है। राजे पूरे पांच साल तक मुख्यमंत्री रहेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिन उन्नीस खान ब्लॉक आवंटन की बात कर रही है इन खानों के आवंटन की प्रक्रिया पूर्व कांग्रेस सरकार ने शुरू की थी।

खान सचिव अशोक सिंघवी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज
उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने हिन्दुस्तान जिंक को 24 अगस्त 2011 को आवंटित की गई खानों को लेकर ब्यूरो को मिली शिकायत की जांच करने में जांच अधिकारी ने तत्कालीन खान सचिव अशोक सिंघवी और दो अन्य खान अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू करने की सिफारिश की। लेकिन पूर्व कांग्रेस सरकार ने जांच अधिकारी की सिफारिश नहीं मानकर विभागीय कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए।

कांग्रेस ने शुरू की थी आवंटन की प्रक्रिया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा खानों के आवंटन की शुरू की गई प्रक्रिया को आगे बढ़ानेभर का काम किया है। भाजपा सरकार ने कानून के दायरे में रहकर खानों के आवंटन किए है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
भाजपा ने खान आवंटन घोटाले के कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com