बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सेना के पूर्व प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग से मुलाकात की
नई दिल्ली:
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोगों तक व्यापक पहुंच बनाने के लिए अपनी पार्टी के कार्यक्रम ‘संपर्क फॉर समर्थन’ की शुरुआत करते हुए आज सेना के पूर्व प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग से मुलाकात की.
पार्टी ने बताया कि शाह ‘समर्थन फॉर संपर्क’ कार्यक्रम के तहत कम से कम 50 लोगों से निजी तौर पर मिलेंगे. पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्रियों, केन्द्रीय मंत्रियों समेत भाजपा के लगभग चार हजार पदाधिकारी देशभर में उन एक लाख लोगों से संपर्क करेंगे जिनकी अपने क्षेत्रों में पहचान है और वे इन लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देंगे.
अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर ‘संपर्क फॉर समर्थन’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
BJP President Amit Shah, Former Army Chief General, Dalbir Singh