विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2014

वेंकैया नायडू के घर पर रक्षासूत्र कार्यक्रम, काली टोपी में पहुंचे बीजेपी सांसद

नई दिल्ली:

संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू के घर रक्षासूत्र बांधने का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। बीजेपी सांसद वेंकैया नायडू के घर पहुंचने शुरू हो गए हैं। ये सांसद यहां एक-दूसरे को राखी बांधेंगे और देश और धर्म की रक्षा की शपथ लेंगे।

सभी सांसद कुर्ता−पाज़ामा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की काली टोपी पहनकर यहां पहुंचे हैं। संघ के महासचिव भैयाजी जोशी भी इस कार्यक्रम में मौजूद हैं और वह सांसदों के बीच सामाजिक मुद्दों और लोकतंत्र के महत्व पर भाषण देंगे और सांसदों से राष्ट्र निर्माण के लिए काम करने की अपील करेंगे।

लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
वेंकैया नायडू, रक्षासूत्र, बीजेपी सांसद, Rakshasutra, Venkaiah Naidu, BJP MP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com