विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2019

BJP सांसद सनी देओल को चुनाव आयोग का नोटिस, जानें क्या है मामला...

फिल्म अभिनेता एवं पंजाब के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद सनी देओल (Sunny Deol) से हालिया लोकसभा चुनाव में अपने खर्च का ब्योरा मांगा गया है.

Also Read in
BJP सांसद सनी देओल को चुनाव आयोग का नोटिस, जानें क्या है मामला...
पंजाब के गुरदासपुर में सनी देओल ने कांग्रेस के सुनील जाखड़ को हराया है. (फाइल फोटो)
चंडीगढ़:

फिल्म अभिनेता एवं पंजाब के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद सनी देओल (Sunny Deol) से हालिया लोकसभा चुनाव में अपने खर्च का ब्योरा मांगा गया है. गुरदासपुर जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त विपुल उज्ज्वल ने सनी देओल को अपने चुनाव खर्च खाते का ब्योरा देने के लिए नोटिस जारी किया है. उज्ज्वल ने कहा, 'पता लगा कि उनका चुनावी खर्च 70 लाख रुपये से अधिक था.' सनी देओल ने गुरदासपुर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ को 82,459 मतों के अंतर से हराया था.

यह भी पढ़ें:  जब लोकसभा में शपथ के दौरान BJP सांसद सनी देओल की लड़खड़ाई ज़बान, देखें- VIDEO

उज्ज्वल ने चुनाव खर्च के आंकड़े पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि प्रारंभिक गणना के अनुसार, सनी देओल का चुनावी खर्च 86 लाख रुपये पाया गया. उज्ज्वल ने बताया कि सनी देओल के चुनाव खर्च की राशि 'अंतिम' आंकड़ा नहीं है. उन्होंने कहा कि देओल को खातों का वास्तविक ब्योरा पेश करने के लिए नोटिस जारी किया है.

यह भी पढ़ें: विवादों ने संसद में भी नहीं छोड़ा BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा का साथ, नाम को लेकर उठे सवाल, जानें पूरा मामला

उज्ज्वल ने कहा कि अधिक खर्च पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी.बता दें कि एक दिन पहले सनी देओल (Sunny Deol) जब अंग्रेजी में शपथ ले रहे थे तो उन्होंने ‘अपहोल्ड' शब्द को भूलवश ‘विदहोल्ड' पढ़ दिया.  हालांकि सनी देओल  (Sunny Deol) ने अपनी त्रुटि को स्वयं भांपते हुए तत्काल इसे दुरूस्त कर लिया. 

VIDEO: सनी देओल ने अंग्रेजी में ली शपथ

(इनपुट: भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol, EC Notice, BJP, Election Expenses
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com