अयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन (Ram Mandir Bhoomi Pujan) के लिए तैयारियां जोरों पर है. इस आयोजन के लिए मेहमानों की सूची को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे उनमें से एक मेहमान के पहुंचने की तो पुष्टि हो चुकी है. राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाली बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारत ने 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन में शामिल होने की पुष्टि कर दी है. यानि इस आयोजन में भाग लेने वाले नेताओं में उमा भारती को न्योजा दिए आने के जो कयास लगाए जा रहे थे वो सही थे. फिलहाल इस आयोजन में और किन किन नेताओं को न्योता दिया गया इसकी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हो सकी है. लेकिन उमा भारती के ट्वीट कर यह जानकारी दी है उन्हें 4 से 6 अगस्त तक अयोध्या में ही रहने के लिए कहा गया है.
बीजेपी नेता ने ट्वीट किया. "मैं एक समाचार आप सबके साथ शेयर कर रही हूं जिसे जानने के लिए आप सब उत्सुक थे. मुझे अभी अयोध्या जी के राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि मैं 4 अगस्त की शाम तक अयोध्या जी पहुंच जाऊं एवं उनके निर्देश के अनुसार मुझे 6 अगस्त तक अयोध्या जी में ही रहना होगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मैं एक समाचार आप सबके साथ शेयर कर रही हूं जिसे जानने के लिए आप सब उत्सुक थे।
— Uma Bharti (@umasribharti) July 31, 2020
उमा भारती ने एक और ट्वीट में कहा, "मैं अभी 30 जून को भी अयोध्या जी गई थी एवं रामलला के दर्शन किए थे, आरती में भाग लिया था. अब मुझे फिर रामलला के दर्शन का मौका मिलेगा. "
आपको बता दें कि भूमि पूजन कार्यक्रम में हिंदू समाज के सभी मत पंथ एवं परंपरा के पूज्य संत, आचार्य महामंडलेश्वर उपस्थित रहेंगे.
यह भी पढ़ें- दलित महामंडलेश्वर को आमंत्रित नहीं करने पर VHP ने दी सफाई
वीएचपी शुक्रवार को कहा, ‘‘ऐसे सभी परम पूज्य संत जो बाल्मीकि समाज, रविदास समाज, कबीर समाज, सिख समाज, वनवासी, आदिवासी, गिरी वासी समाज तथा रामनामी परंपरा का निर्वाह करते हैं, उन्हें ससम्मान राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा आमंत्रित किया गया है.''
(इनपुट एजेंसी भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं