विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2018

PM मोदी, शाह और 15 CM की बैठक: सभी मुख्‍यमंत्रियों से पूछा जाएगा, लोकसभा में उनके राज्‍य में BJP को मिलेंगी कितनी सीटें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की बीजेपी के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा 4 राज्यों के उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं.

PM मोदी, शाह और 15 CM की बैठक: सभी मुख्‍यमंत्रियों से पूछा जाएगा, लोकसभा में उनके राज्‍य में BJP को मिलेंगी कितनी सीटें
फाइल फोटो
  • 2019 चुनाव की तैयारियों पर विशेष चर्चा होगी.
  • 12 प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर चर्चा और समीक्षा होगी
  • जिन राज्यों में चुनाव है वहां के सीएम के साथ अलग से भी बैठक होगी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की बीजेपी के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा 4 राज्यों के उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं. इस बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव के साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बात होगी. बीजेपी मुख्यमंत्रियों की बैठक में केंद्र सरकार की 12 प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर चर्चा और समीक्षा होगी. 2019 चुनाव की तैयारियों पर विशेष चर्चा होगी. सीएम से ये उनका आकलन पूछा जाएगा कि उनके राज्य से बीजेपी को कितनी सीटें लोकसभा में जीतकर आएंगी. जिन राज्यों में चुनाव है वहां के सीएम के साथ अलग से भी बैठक होगी और विधानसभा चुनाव की तैयारियों, योजनाओं और जनसंपर्क पर चर्चा और समीक्षा होगी. किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में उठाए गए क़दमों की समीक्षा होगी.

29 अगस्त को कोलकाता में अटल जी की शोकसभा,BJP ने ममता बनर्जी को दिया न्यौता

बीजेपी के एक नेता ने कहा है कि बैठक में सामान्य रणनीति के अलावा विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन और 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में चर्चा होने की संभावना है. पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद 2014 से मुख्यमंत्रियों की वार्षिक बैठक की यह परंपरा चल रही है. यह बैठक सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है. शाह बैठक में उद्घाटन भाषण देंगे, जबकि प्रधानमंत्री समापन सत्र को संबोधित करेंगे.

आयुष्मान योजना में शामिल होगा अस्पताल में भर्ती से पहले और बाद की दवा, जांच का खर्च : नड्डा

सरकार की स्कीमों का फ़ायदा ज़मीनी स्तर पर हो रहा है या नहीं. इस मुद्दे पर भी बात होगी ताकि 2019 में फिर से सत्ता में वापसी का रास्ता तैयार किया जा सके. इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों पर भी बात  हो सकती है. मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जल्द ही चुनाव होने हैं वहां बीजेपी का मुकाबला सीधे तौर पर कांग्रेस से है. बीजेपी मुख्यमंत्रियों की ये बैठक दिल्ली में दीनदयाल मार्ग पर बने बीजेपी हेडक्वार्टर में होगी.

कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुल्‍लू भर पानी में डूब मरना चाहिए, आखिर हरसिमरत कौर ने ऐसा क्यों कहा?

बीजेपी के पास 15 मुख्यमंत्री और सात उपमुख्यमंत्री हैं. दो उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, एक-एक उपमुख्यमंत्री गुजरात, बिहार, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में है. 

VIDEO: सियासी 'खीर' पर उपेन्द्र कुशवाहा की सफाई, कहा इसका किसी दल से लेना देना नहीं

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, BJP Chief Ministers Meeting, 2019 Election, PM Modi, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com