विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2018

बीजेपी का आरोप- राहुल गांधी ने लिया हवाला का पैसा, पूछा- किंगफिशर में है कितनी हिस्सेदारी

विजय माल्या को लेकर कांग्रेस के लगाए आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है.

बीजेपी का आरोप- राहुल गांधी ने लिया हवाला का पैसा, पूछा- किंगफिशर में है कितनी हिस्सेदारी
विजय माल्या मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने किया कांग्रेस पर पलटवार.
नई दिल्ली: भगोड़े विजय माल्या को लेकर कांग्रेस के लगाए आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि एक बार प्रधानमंत्री  मनमोहन सिंह ने प्रेस से कहा था हम लोगों को  किगफिशर को मुश्किलों से निकलना होगा. आखिर किंगफिशर के साथ ये रिश्ता क्या कहलाता है . उन्होंने कहा कि विजय माल्या सिविल एविएशन स्टैंडिंग समिति का सदस्य भी था. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ चाय पर मीटिंग के बाद वह लोन दिलाने में मदद के लिए धन्यवाद पत्र लिखते हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि  राहुल गांधी आप बताएं कि विजय माल्या के गुड टाइम्स में आपकी कितनी हिस्सेदारी है. किंगफ़िशर एयरलाइन्स विजय माल्या का था या राहुल गांधी और सोनिया गांधी का था.

बीजेपी का पक्ष रखते हुए पात्रा ने कहा कि जिस तरीके के तथ्य और मेल सामने हैं, उससे यही लगता है।. उन्होंने कहा कि पहली चिठ्टी  2010 की है, रिज़र्व बैंक ने स्टेट बैंक को लेटर लिखा और विजय माल्या के लोन को Restructuring की बात की जाती है. 9 मार्च 2012, में भी रिज़र्व बैंक ने फिर स्टेट बैंक को लेटर लिखा।.फिर से किंगफ़िशर एयरलाइन को बचाने की कोशिश की गई. प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत में संबित पात्रा ने कहा कि आज हम एक डॉक्यूमेंट दिखाने वाले है. किस तरीके से उनका संबंध हवाला कारोबारी से रहा है. राहुल गांधी उल-जुलूल ट्वीट करते हैं. भ्रष्टाचार के मामले में जो बेल पे बाहर है, वो सवाल कर रहे हैं. 

नेशनल हेराल्ड के मसले पर यंग इंडिया एक स्टैक होल्डर है. इस मसले पर टैक्स डिपार्टमेंट ने जब रेड डाला. तब पता चला कि डॉटेक्स Markantile कंपनी से इस मसले पर राहुल गांधी ने 1 करोड़ लोन लिया है. डॉटेक्स कंपनी का मालिक उदय शंकर नाम है. ये एक शेल कंपनी है. जांच में उदय शकर ने बताया है कि जो पैसा उन्होंने राहुल गांधी को दिया, वह Unaccounted सोर्स से दिया.  हवाला के जरिये से पैसा लाया जाता था, और उस पैसे को राहुल गांधी को दिया गया था. 

वीडियो-नेशनल हेराल्ड मामले में बीजेपी का राहुल गांधी पर वार 



 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay Mallya, Rahul Gandhi, Congress, Sambit Patra, Rahul Attack On BJP, Congress - BJP, BJP, Kingfisher
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com