विज्ञापन
This Article is From May 15, 2020

'भारत की भूमिका अहम' PM मोदी के साथ कोरोना वैक्सीन पर चर्चा के बाद बिल गेट्स ने ट्विटर पर दी प्रतिक्रिया

पीएम मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष बिल गेट्स से बातचीत की.

'भारत की भूमिका अहम' PM मोदी के साथ कोरोना वैक्सीन पर चर्चा के बाद बिल गेट्स ने ट्विटर पर दी प्रतिक्रिया
बिल गेट्स ने PM Modi के साथ चर्चा के बाद कहा Thank You
नई दिल्ली:

पीएम मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष बिल गेट्स से बातचीत की. दोनों के बीच कोरोना वायरस को लेकर चर्चा हुई. पीएम मोदी से बातचीत के बाद बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया. बिल गेट्स ने ट्वीट कर कहा कि बातचीत और विमर्श के लिए नरेंद्र मोदी का शुक्रिया, इस माहामारी से जंग के लिए विश्व का एकजुट होना जरूरी है. दुनिया पर कोरोना के सामाजिक और आर्थिक प्रभाव को कम करने में भारत की अहम भूमिका है. जोकि सबके लिए कोरोना की वैक्सीन के परीक्षण और इलाज का रास्ता साफ करती है.  

बता दें कि गुरुवार को बिल गेट्स के साथ बातचीत में पीएम मोदी ने स्वास्थ्य संकट के खिलाफ लड़ाई में भारत द्वारा अपनाए गए सचेत दृष्टिकोण को भी रेखांकित किया. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ''बिल गेट्स के साथ विस्तार से बातचीत की. हमने कोरोना वायरस से लड़ने में भारत के प्रयास से लेकर, कोविड-19 से निपटने में गेट्स फाउंडेशन के काम, प्रौद्योगिकी, नवाचार की भूमिका और बीमारी के इलाज के लिए टीके के उत्पादन तक के मुद्दों पर चर्चा की.'' मोदी ने गेट्स फाउंडेशन द्वारा भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के अन्य हिस्सों में किए जा रहे स्वास्थ्य संबंधी कार्यों की सराहना की, जिसमें कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक प्रतिक्रिया का समन्वय शामिल है. 

वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह अध्यक्ष बिल गेट्स ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि वैश्विक प्रयासों में योगदान करने की भारत की इच्छा और क्षमता को देखते हुए, यह महत्वपूर्ण है कि महामारी को लेकर प्रतिक्रिया के समन्वय के लिए वैश्विक चर्चा में नयी दिल्ली को शामिल किया जाए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bill Gates, Bill Gates To PM Modi, Bill Gates On India, Coronavirus Pandemic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com