तेजस्वी यादव (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बंगला के विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई कल करेगा.
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर दायर अपील खारिज करते हुए उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया था.
दरअसल बिहार सरकार ने तेजस्वी यादव के उप मुख्यमंत्री से हटने के बाद उन्हें पांच देशरत्न मार्ग पर स्थित सरकारी बंगले को खाली करने का आदेश दिया था. इस आदेश को तेजस्वी ने याचिका दायर कर चुनौती दी लेकिन एकल पीठ ने राज्य सरकार के आदेश को सही ठहराया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Tejaswi Yadav