बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शराब (Alcohal) की तस्करी के मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों पर पलटवार किया है. बिहार चुनाव में तूफानी प्रचार कर रहे नीतीश ने शनिवार को एक जनसभा में कहा कि शराब के अवैध धंधे में लगे लोग उन्हें सत्ता से हटाना चाहते हैं. राज्य में शराब पर पूरी तरह पाबंदी है.
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव में इस बार नीतीश कुमार बनाम ऑल क्यों है?
नीतीश कुमार ने वैशाली में अपने प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा में कहा कि हमने तो महिलाओं के कहने पर राज्य में शराबबंदी लागू की है. लेकिन लेकिन इस शराब बंदी लागू होने से कुछ तो गड़बड़ आदमी करेगा. जान लीजिए कि शराब बंदी के बाद कुछ लोग हम से बहुत ज़्यादा चिढ़ गए हैं. उन्होंने कहा कि शराब बंदी लागू करने को लेकर ये लोग उन्हें निशाने पर ले रहे हैं. इस तस्करी के धंधे में लगे लोग चाहते हैं कि कुछ ऐसा करें कि ये (नीतीश) हट जाए. नीतीश ने कहा कि जनता मालिक है और उनका काम जनता की सेवा करना है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें- बिहार : तेजस्वी यादव ने CM नीतीश को किया खुला चैलेंज, कहा- एक भी थाने का नाम बताएं, जहां...
बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं है. हमको तो जब भी सेवा का मौक़ा मिला है तो उन्होंने करके दिखाया. उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा कि आपको ध्यान देना है कि बाएं-दाएं करने वाले कुछ करने वाले नहीं है. अगर फिर मौक़ा मिला तो विकास को आगे बढ़ाएंगे. नीतीश ने कहा कि नई पीढ़ी के लोगों को भी याद करा दीजिएगा कि 15 साल पहले जो बुरा हाल था, वैसा ही बुरा हाल फिर क़ायम होगा इसलिए बिहार को बचाइए.
नीतीश ने कहा, अपने लोगों को बचाइए. बिहार को आगे बढ़ाने के लिए फिर हम लोगों का साथ दीजिए. नीतीश के भाषण से साफ़ था कि वो इस बार भी अपने कामों से ज़्यादा लालू राबड़ी राज के 15 सालों का उल्लेख करना चाहते हैं. उनको अभी भी इस बात का भरोसा है कि जनता उन्हें आख़िरकार उस जंगलराज को याद करके वोट देगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं