बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने साफ कहा है कि देश की जनसंख्या को केवल कानून ( Population control law) बनाकर नियंत्रित नहीं किया जा सकता, इसके लिए और भी उपाय करने होंगे. क्या देश में राष्ट्रीय स्तर पर जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत आ गई है, इस बारे में पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल पर नीतीश बाबू ने कहा, 'एक बात हम साफ साफ कह रहे. जो राज्य जो करना चाहे करें लेकिन हमारा मानना है कि जनसंख्या को केवल कानून बनाकर नियंत्रित नहीं किया जा सकता यह ठीक से संभव नहीं.' उन्होंने कहा कि आप चीन को ही देख लीजिए, एक से दो (बच्चों की संख्या) किया, अब दो के बाद क्या हो रहा है. आप किसी भी देश का हाल देख लीजिए. यह सबसे बड़ी चीज है कि महिलाएं पढ़ी-लिखी रहेंगी तो इतनी जागृति आती है कि प्रजनन दर अपने आप कम होती है. सर्वे से भी इस तरह की बातों की पुष्टि है.' उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि 2040 तक यह वृद्धि नहीं रहेगी. हमारी सोच साफ है कि इसे कैसे कम कर सकते हैं. यह बात सभी समुदायों पर लागू होती हैं. यदि महिलाएं पढ़ी-लिखी रहेंगी तो प्रजनन दर में कमी लाई जा सकती है.
@RCP_Singh मंत्री हो गये और सोमवार को बधाई अब तक सार्वजनिक रूप से क्यों नहीं दी इस पर @NitishKumar आख़िरकार बोले @ndtvindia @Suparna_Singh @Anurag_Dwary pic.twitter.com/IGxuzugh9t
— manish (@manishndtv) July 12, 2021
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जनसंख्या पर नियंत्रण आप मात्र क़ानून बनाके नहीं कर सकते ये कहना हैं @NitishKumar का जिनके अनुसार महिलाओं को शिक्षित किये बिना कोई प्रजनन दर पर क़ाबू नहीं पाया जा सकता @ndtvindia @Anurag_Dwary @Suparna_Singh pic.twitter.com/QjyVbyPHZ3
— manish (@manishndtv) July 12, 2021
बिहार के सीएम और जेडीयू के प्रमुख नेता नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह (RCP Singh) के केंद्रीय मंत्रिमंडल (Narendra Modi Cabinet) में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. यह कहा जा रहा था कि इस फैसले से नीतीश नाखुश हैं और उन्होंने आरसीपी को इससे लिए बधाई भी नहीं दी है. पत्रकारों से पूछे गए सवाल पर नीतीश ने कहा कि पार्टी में कोई इश्यु नहीं है. यह पार्टी का फैसला है, कैसे कह रहे बधाई नहीं दी. लोगों को मालूम नहीं रहता, ऐसे ही बोलते रहते हैं. तरह-तरह की चर्चांएं होती रहती हैं. ऐसी कोई बात नहीं हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं