विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2017

पीएम आवास की तरफ जा रहे बीएचयू के छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया

हिरासत में लिए गए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में आठ लड़के और एक लड़की शामिल

पीएम आवास की तरफ जा रहे बीएचयू के छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया
पीएम नरेंद्र मोदी के आवास की तरफ जा रहे बीएचयू के छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
  • हिरासत में लेने के कुछ देर बाद ही रिहा कर दिया गया
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपने की योजना थी
  • मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मिलना चाहते थे छात्र
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन देने के लिए जंतर-मंतर से प्रधानमंत्री आवास की तरफ जा रहे काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्रों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस के अनुसार गुरुवार को हिरासत में लिए गए इन विद्यार्थियों में आठ लड़के और एक लड़की शामिल थी.

हालांकि हिरासत में लिए जाने के कुछ देर बाद ही उन्हें रिहा कर दिया गया.

VIDEO : बीएचयू में बवाल

इन छात्रों ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई थी, लेकिन उन्हें मिलने का समय नहीं मिला.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BHU Students
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com