विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2011

बिहार में बहू के साथ रेप करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार

भोजपुर जिले में पुलिस ने झारखंड के विशेष सहायक पुलिस के एक जवान को बहू के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
आरा: बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस ने झारखंड के विशेष सहायक पुलिस (सैप) के एक जवान को अपनी बहू के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि झारखंड के चतरा जिले में पदस्थापित सैप के जवान द्वारकानाथ ओझा को अपनी बहू के साथ बलात्कार करने के आरोप में जिले के नवादा थाना अंतर्गत एक होटल से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के बयान पर पुलिस ने ओझा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वह बिहिया थाना अंतर्गत करजा गांव का निवासी है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिहार, भोजपुर, बलात्कार, सैप जवान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com