विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Oct 04, 2015

महाराष्ट्र : भिवंडी में जादू-टोने के चक्कर में दो युवकों की हत्या

Read Time: 1 min
महाराष्ट्र : भिवंडी में जादू-टोने के चक्कर में दो युवकों की हत्या
मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई से सटे भिवंडी में भोईवाडा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ईदगाह रोड अमानी शाह तकिया कब्रिस्तान में शनिवार को रात दो युवकों की निर्मम हत्या कर दी गई। भोईवाडा पुलिस के मुताबिक सुबह दोनों युवकों की लाश कब्रिस्तान में पड़ी मिली।

लाशों के पास नींबू, कील, काली गुड़िया, छत्री, हथौड़ी, चाकू आदि सामान भी पड़ा हुआ था। इसलिए शक है कि हत्या जादू-टोने के चक्कर में हुई है। एक शव की जेब से मिले पहचान पत्र के मुताबिक मृतक का नाम मिनूरूल इलाही शेख है। 45 साल का शेख मुंबई के मानखुर्द का रहने वाला है।

दूसरे शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। आरोपियों के बारे में भी कोई जानकारी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगी है। भोईवाड़ा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
क्या होती है 'अभय मुद्रा' जिसका जिक्र राहुल गांधी ने लोकसभा में किया, क्या संदेश देती है यह मुद्रा
महाराष्ट्र : भिवंडी में जादू-टोने के चक्कर में दो युवकों की हत्या
अब गर्मी को बाय! मानसून ने दी दस्तक, जानिए आपके इलाके में कब बरसेंगे बदरा
Next Article
अब गर्मी को बाय! मानसून ने दी दस्तक, जानिए आपके इलाके में कब बरसेंगे बदरा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;