विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2020

भीमा कोरेगांव मामला: सुप्रीम कोर्ट ने NIA की याचिका पर सुनवाई टाली

दो जून को सुप्रीम कोर्ट ने एक्टिविस्ट गौतम नवलखा मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा था और दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई पर रोक लगा दी थी

भीमा कोरेगांव मामला:  सुप्रीम कोर्ट ने NIA की याचिका पर सुनवाई टाली
सुप्रीम कोर्ट.
नई दिल्ली:

भीमा कोरेगांव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NIA की याचिका पर सुनवाई 6 जुलाई तक के लिए टाल दी. सुप्रीम कोर्ट ने NIA को याचिका की प्रति गौतम नवलखा के वकील को देने के लिए कहा है. दो जून को सुप्रीम कोर्ट ने एक्टिविस्ट गौतम नवलखा मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा था और दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई पर रोक लगा दी थी. 

NIA ने दिल्ली हाईकोर्ट के 27 मई के आदेश के खिलाफ अपील दायर की है जिसमें दिल्ली और मुंबई में NIA स्पेशल कोर्ट के सामने चल रही कार्यवाही का रिकॉर्ड मांगा गया है. जिसके आधार पर गौतम नवलखा को दिल्ली से मुंबई ट्रांसफर कर दिया गया था. NIA ने इसे चुनौती देते हुए कहा कि मामले की सुनवाई के लिए दिल्ली हाईकोर्ट के पास अधिकार क्षेत्र नहीं है. 

गारतलब है कि 31 दिसंबर 2017 को पुणे में एक आयोजन 'एल्गार परिषद' आयोजित किया गया था, जिसमें एक जनवरी, 2018 को कथित रूप से जातिगत हिंसा हुई थी. इस मामले में कई प्रमुख एक्टिविस्टों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhima Koregaon Case, Supreme Court, NIA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com