भारत बंद के दौरान विपक्ष ने अपनी ताकत भी दिखाई है.
नई दिल्ली:
पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती क़ीमतों के विरोध में कांग्रेस ने आज भारत बंद (Bharat Bandh) बुलाया है. कांग्रेस (Congress) ने सपा, बसपा, डीएमके समेत 20 दलों के समर्थन का दावा किया है. लेफ़्ट दल भी बंद के साथ है. सुबह 9 से दोपहर 3 तक बंद की अपील की गई है. कर्नाटक समेत कुछ राज्यों में स्कूलों, कॉलेजों और दफ़्तरों में छुट्टी कर दी गई है. दवा दुकानों, अस्पताल और एंबुलेंस को बंद से बाहर रखा गया है. कुछ जगह से तोड़फोड़ की भी खबरें आ रही हैं. इन तस्वीरों में देखिये भारत बंद को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में क्या माहौल है.
1 - अोडिशा के संबलपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक ट्रेन रोक दी. कार्यकर्ता ट्रेन के आगे खड़े हो गए.

2 - आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं ने भी भारत बंद का समर्थन किया.

3 - भारत बंद की वजह से कर्नाटक में व्यापक असर दिखा. यहां कई बस अड्डों पर सन्नाटा पसरा रहा.
4 - भुवनेश्वर में भारत बंद के समर्थन में कुछ ऐसा नजारा दिखा. 
5 - तेलंगाना में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया. 
6 - कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ राजघाट पहुंचे और भारत बंद में शामिल हुए.

7 - गुजरात के भरूच में भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शनकारी उग्र हो गए. टायर जलाए और बसें रोक दीं.
8 - पटना में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी ने रेलवे ट्रैक बाधित कर दिया और प्रदर्शन किया.

9 - कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेताओं ने राजघाट से रामलीला मैदान तक पैदल मार्च किया.

10 - रामलीला मैदान में मंच पर राहुल व सोनिया के अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, शरद पवार आदि भी थे.

11 - राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला और कहा कि हम सब मिलकर बीजेपी को हटाने का काम करेंगे.
12 - रामलीला मैदान में विपक्षी दलों की ताकत भी दिखी.

13 - अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार महंगाई को भी विकास बता सकती है. 
14 - महाराष्ट्र में एमएनएस कार्यकर्ताओं द्वारा जबरन दुकानें बंद कराने की भी खबर है.
15 - मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक बाधित कर दिया. इससे ट्रेन सेवाओं पर असर पड़ा.
(सभी फोटो- ANI)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bharat Bandh, Bharat Bandh Congress, Bharat Bandh Photos, Bharat Band 10 September