विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2018

Bharat Bandh Updates: भारत बंद के दौरान मध्‍यप्रदेश में 6, राजस्‍थान में एक और यूपी में 2 की मौत

दलित संगठनों की मांग है कि अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 में संशोधन को वापस लेकर एक्ट को पहले की तरह लागू किया जाए.

Bharat Bandh Updates: भारत बंद के दौरान मध्‍यप्रदेश में 6, राजस्‍थान में एक और यूपी में 2 की मौत
भारत बंद के दौरान कई शहरों में हिंसक घटनाएं
  • SC-ST एक्ट पर SC के फैसले के विरोध में कई संगठनों ने बुलाया बंद
  • SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 में संशोधन पहले की तरह हो लागू
  • सीबीएसई के बोर्ड के पेपर रद्द कर दिए हैं
नई दिल्ली: दलित संगठनों ने भारत बंद अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989SC/ST एक्ट: मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की पुनर्विचार याचिका

SC/ST ACT पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भारत बंद LIVE UPDATES

- मध्‍य प्रदेश में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 6 हो गई है. वहीं यूपी के मेरठ में भी एक व्‍यक्ति की जान इस हिंसा में चली गई. इस तरह सोमवार के भारत बंद मेें हुई हिंसा में कुल 9 लोगों की मौत हो गई.
-  शाम छह बजे तक मौत का आंकड़ा सात तक पहुंच चुका था. मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 5 मौतें हुईं, जबकि यूपी और राजस्थान से भी एक-एक की मौत की खबर है.
- भारत बंद के दौरान हुई हिंसा में मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, 35 से 40 पुलिसकर्मी और 30 से 35 प्रदर्शनकारी घायल : डीआईजी (कानून एवं व्यवस्था) प्रवीन कुमार.
- उत्तर प्रदेश में भारत बंद के दौरान हिंसा की घटनाओं में संलिप्तता के चलते चार जिलों में 448 लोगों को हिरासत में लिया गया : डीआईजी (कानून एवं व्यवस्था) प्रवीन कुमार.

 

 

 

-  दलितों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है. राहुल ने कहा है कि दलितों को भारतीय समाज के सबसे निचले पायदान पर रखना आरएसएस /बीजेपी के डीएनए में है, जो इस सोच को चुनौती देता है उसे वे हिंसा से दबाते हैं. उन्‍होंने कहा कि हजारों दलित भाई-बहन आज सड़कों पर उतरकर मोदी सरकार से अपने अधिकारों की रक्षा की मांग कर रहे हैं. हम उनको सलाम करते हैं.

bihar
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharat Bandh, Bharat Bandh Live Update, Dalit Groups, Supreme Court, SC/ST Atrocities Act, भारत बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com