Bengaluru Corona Cases Today : कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए बेंगलुरु पुलिस ने बुधवार को स्विमिंग पूल (Swimming Pool), जिम (Gym), पार्टी हाल और ऐसे ही अन्य स्थानों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. शहर के दायरे में इमारतों में चल रहे ऐसे सभी सुविधाओं और केंद्रों पर अगले आदेश तक रोक रहेगी. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और देश की राजधानी दिल्ली में भी इसी तरह बेंगलुरु कोरोना के मामले बेतहाशा ढंग से बढ़ रहे हैं. महाराष्ट्र, केरल के बाद कर्नाटक (Karnataka) देश का कोरोना प्रभावित तीसरा सबसे बड़ा राज्य बन गया है.
बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने बुधवार को एक नोटिस में कहा, कर्नाटक की राजधानी में बढ़ते संक्रमण (Karnataka Corona Cases Today) को देखते हुए मुख्य सचिव एवं चेयरमैन, राज्य कार्यकारी समिति, मैनेजमेंट अथॉरिटी ने सामूहिक तौर पर इन पाबंदियों को लागू करने का निर्णय लिया है.इसके तहत इमारतों या आवासीय परिसर में स्विमिंग पूल, जिम और पार्टी हॉल जैसे स्थानों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है. बेंगलुरु में बुधवार को 4266 कोरोना के नए मामले मिले हैं, जो कर्नाटक के कुल मामलों का 70 फीसदी से भी ज्यादा हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
जबकि शहर के दायरे से बाहर के जिम 50 फीसदी क्षमता के साथ खुले रह सकेंगे. कर्नाटक में सबसे ज्यादा केस राजधानी बेंगलुरु में ही सामने आ रहे हैं. देश के अन्य हिस्सों की तरह कर्नाटक भी कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है.महाराष्ट्र, केरल के बाद कर्नाटक (Karnataka) देश का कोरोना प्रभावित तीसरा सबसे बड़ा राज्य बन गया है. मार्च के अंत तक बेंगलुरु में रोजाना करीब दो हजार मामले मिलने लगे थे, जिनमें 50 फीसदी 10 साल से कम उम्र के छोटे बच्चे थे. बढ़ते कोरोना मामलों के कारण ज्यादातर अस्पतालों में कोविड मरीजों को बेड की किल्लत भी होने लगी है.
बेंगलुरु देश में कोरोना के 10 सर्वाधिक प्रभावित जिलों में भी एक है, जहां सबसे ज्यादा मामले मिल रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने यह जानकारी दी थी. इसके अलावा मुंबई, ठाणे, नागपुर, पुणे, औरंगाबाद, अहमदनगर, दुर्ग औऱ दिल्ली भी 10 सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके हैं. बेंगलुरु नगर निकाय ने शहर में कोरोना के नियमों का पालन कराने के लिए करीब 2 हजार होमगार्ड तैनात किए हैं. कर्नाटक में बुधवार को 6 हजार के करीब नए मामले और 40 मौतें कोरोना से हुई थीं. इनमें से 4266 कोरोना के मामले अकेले बेंगलुरु में मिले थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं