कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में करीब कोरोना वायरस के 30 हजार नए मामले दर्ज किए गए हैं. यह अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है. इसमें सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 17 हजार मामले बेंगलुरु में मिले हैं. कर्नाटक में इस दौरान 208 लोगों की मौत हुई है. राज्य में पॉजिटिविटी रेट 15.52 फीसदी हो गई है. राज्य की राजधानी बेंगलुरु की बात करें तो यहां भी एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा 17 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज हुए हैं. अब राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2.3 लाख हो गई है.
कोरोना पर कर्नाटक टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी ने राज्य सरकार को सुझाव दिया है कि संक्रमण की इस चेन को तोड़ने के लिए दो सप्ताह के लॉकडाउन सहित कड़ी पाबंदियां लगाई जाएं. पैनल के सदस्यों ने इस संकट से लड़ने के लिए राज्य सरकार को अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने के लिए भी कहा है.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
पीटीआई ने पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के गिरधर बाबू के हवाले से लिखा है, 'दो मुख्य रणनीतियां हैं. सबसे पहले, हमें मामलों की संख्या को कम करने की आवश्यकता है और यह केवल कम से कम 14 दिनों के लिए कड़े लॉकडाउन से हो सकता है. और दूसरा, हमें सभी निजी मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग होम और अस्पतालों में जितना संभव हो उतना बिस्तरों की क्षमता का विस्तार करना चाहिए.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं