विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2020

पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीप घोष ने फिर दोहराया अपना विवादित बयान लेकिन इस बार...?

दिलीप घोष ने कहा था कि नागरिकता कानून को लेकर हिंसक प्रदर्शनों के दौरान जिस तरह उत्तर प्रदेश में उपद्रवियों को गोली मारी गई, उसी तरह वह बंगाल में भी अराजक तत्वों को कुत्तों की तरह गोली मारेंगे.

Also Read in
पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीप घोष ने फिर दोहराया अपना विवादित बयान लेकिन इस बार...?
दिलीप घोष पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष हैं. (फाइल फोटो)
  • पश्चिम बंगाल BJP के अध्यक्ष हैं दिलीप घोष
  • कोलकाता में फिर दोहराया अपना बयान
  • बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं घोष
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) हाल ही में अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में थे. उन्होंने कहा था कि नागरिकता कानून को लेकर हिंसक प्रदर्शनों के दौरान जिस तरह उत्तर प्रदेश में उपद्रवियों को गोली मारी गई, उसी तरह वह बंगाल में भी अराजक तत्वों को कुत्तों की तरह गोली मारेंगे. बुधवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोष ने एक बार फिर अपना बयान दोहराया लेकिन इस बार उन्होंने कुछ शब्दों से थोड़ा परहेज भी किया. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, 'अगर हम सत्ता में आए तो देश विरोध लोग जो सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं, उनको लाठियों से मारेंगे, गोली मारेंगे और जेल भेजेंगे.'

दिलीप घोष ने कहा, 'पश्चिम बंगाल जब नक्सलवाद से प्रभावित था तो उस समय सिद्धार्थ शंकर रे ने कई युवाओं को मारा था. उनकी पीठ पर गोली मारी थी. उस दौरान उनकी तारीफ करने वाले आज अहिंसा की बात कर रहे हैं. क्या वो लोग बूढ़े हो गए हैं या उनका खून ठंडा हो गया है. ममता बनर्जी दार्जिलिंग गई थीं और वहां उन्होंने कहा कि जो हमसे टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा. पुलिस फायरिंग में 11 गोरखा मारे गए. कम्युनिस्टों ने मोरिरझापी में 6 पूर्व ब्लॉक सदस्यों और कई शरणार्थियों को मार डाला था.'

नागरिकता कानून : बीजेपी नेताओं ने हिंसक प्रदर्शनों का किया विरोध, लोगों को जागरूक किया

सीपीएम विधायक सुजान चक्रवर्ती ने दिलीप घोष के बयान पर कहा, 'उन्होंने कहा कि असम और यूपी में पुलिस ने लोगों को कुत्तों की तरह गोली मारी. हम पूछते हैं कि क्या हकीकत में यूपी और असम पुलिस ने ऐसा किया. हमारे समय में पुलिस ने मजबूर होकर अंतिम समय में गोली चलाई थी और वो कह रहे हैं कि उन्होंने लोगों को कुत्तों की तरह मारा.'

BJP नेता के बिगड़े बोल- संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को हमारी सरकारों ने कुत्तों की तरह मारी गोली

बिनॉय तमांग की अध्यक्षता वाली गोरखा जमनुक्ति मोर्चा ने दिलीप घोष के 11 गोरखा मारे जाने वाले बयान की निंदा करते हुए कहा, 'हम दिलीप घोष के बयान की निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि वो अपना बयान वापस लें. उन्होंने जिन 11 गोरखा का जिक्र किया, उन शहीदों ने अपनी कुर्बानी दी थी. सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को सही मारा गया. उन्होंने इसकी ओर इशारा किया कि गोरखा विदेशी होते हैं और वो उनकी तुलना कुत्तों से करते हैं.' बताते चलें कि पश्चिम बंगाल में नए BJP अध्यक्ष के लिए चुनाव होने हैं. माना जा रहा है कि पार्टी एक बार फिर दिलीप घोष को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है.

VIDEO: पश्चिम बंगाल में विजय जुलूस की इजाजत न मिलने पर पुलिस से भिड़े बीजेपी कार्यकर्ता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dilip Ghosh, West Bengal BJP Chief, Kolkata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com