विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2021

केंद्र के नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करने वाला संकल्प बंगाल विधानसभा ने किया पारित

पश्चिम बंगाल विधानसभा ने बृहस्पतिवार को केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ एक संकल्प पारित किया और इन कानूनों को फौरन वापस लिए जाने की मांग की.

केंद्र के नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करने वाला संकल्प बंगाल विधानसभा ने किया पारित
बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फाइल फोटो
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल विधानसभा ने बृहस्पतिवार को केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ एक संकल्प पारित किया और इन कानूनों को फौरन वापस लिए जाने की मांग की.  यह संकल्प संसदीय कार्य मंत्री पार्था चटर्जी ने पेश किया. संकल्प पर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार को या तो ये नये कानून वापस ले लेना चाहिए या सत्ता से हट जाना चाहिए.

माकपा और कांग्रेस ने संकल्प का समर्थन किया, लेकिन उन्होंने कुछ साल पहले राज्य सरकार द्वारा पारित किये गये इसी तरह के कानूनों को भी वापस लिए जाने की मांग की. भाजपा विधायकों ने संकल्प का विरोध किया और वे ‘जय श्री राम' का नारा लगाते हुए सदन से वाकआउट कर गये.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengal Assembly, Farm Laws, Mamata Banerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com