- राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों की हड़ताल का मुद्दा उठाया
- कहा, 17 मार्च को जनरल इंश्योरेंस कर्मचारी कर रहे हड़ताल की तैयारी
- शक्ति सिंह बोले, निजीकरण करके LIC को खत्म करने की साजिश हो रही
संसद में मंगलवार को कांग्रेस (Congress) पार्टी के दो सांसदों ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की दो दिन की हड़ताल और जीवन बीमा निगम (LIC) के कथित निजीकरण से जुड़ा मुद्दा उठाया. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडगे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि आज करीब 13 लाख बैंककर्मचारी हड़ताल पर हैं, 17 तारीख को जनरल इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी हड़ताल करेंगे. 18 मार्च को एलआईसी के कर्मचारी हड़ताल करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि भारत सरकार, लाखों बैंक कर्मचारियों की चिंताओं को दूर करने और उनसे बात करने के लिए तैयार नहीं हैं.उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 13 बैंक कर्मचारियों की तरफ से उठाए जा रहे सवालों और उनकी चिंताओं पर संसद में सरकार का रुख स्पष्ट करें
खडगे का आरोप, 'पीएम ने भाषण में मनमोहन सिंह को 'कोट' किया लेकिन यह नहीं बताया..'
खडगे ने आरोप लगाया कि 9 बैंकों से जुड़े कर्मचारी 2 दिनों से हड़ताल पर हैं. बैंकों में काम ठप हो गया है और लोग परेशान हो रहे हैं. 17 मार्च को जनरल इंश्योरेंस कंपनियां हड़ताल पर जा रही हैं जबकि 18 मार्च को एलआईसी के कर्मचारियों का विरोध होगा. उन्होंने कहा कि देश में 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों में करीब 13 लाख कर्मचारी काम करते हैं. इन बैंकों के निजीकरण के फैसले से इन कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है, सरकार की गलत नीतियों की वजह से कर्मचारी तनाव में हैं और नाराज हैं. करीब 13 लाख बैंककर्मी सरकार की नीतियों की वजह से अपने भविष्य को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
किसी देश की संसद में बने कानून पर दूसरे देशों की संसद में चर्चा नहीं होनी चाहिए : बिरला
कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल (Shaktisinh Gohil) ने NDTV से बातचीत में कहा, कांग्रेस पार्टी LIC के निजीकरण के खिलाफ है. निजीकरण नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि LIC को खत्म करने की साजिश चल रही है, हम इसका विरोध करते हैं. भारत सरकार को LIC के निजीकरण की जगह उससे और सशक्त करने की पहल करनी चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं