विज्ञापन

वृंदावन में फूलों की होली कब खेली जाएगी, जानिए इसके पीछे का कारण और महत्व

Phoolon Wali Holi 2026: इस साल कान्हा की नगरी में फूलों वाली होली कब खेली जाएगी? नोट कर लें तारीख. 

वृंदावन में फूलों की होली कब खेली जाएगी, जानिए इसके पीछे का कारण और महत्व
Phoolon Ki Holi

Phoolon Wali Holi 2026: होली के दीवाने वृंदावन और बरसाना की होली का इंतज़ार पूरे साल करते हैं, और जब बात बांके बिहारी मंदिर में मनाई जाने वाली फूलों की होली की आती है, तो जो सुख और आनंद फूलों की होली खेलने में मिलता है, उसका कोई जवाब नहीं है, लेकिन इस साल कान्हा की नगरी में यह अनोखी होली कब खेली जाएगी? तो चलिए, तारीख नोट कर लें.

वृंदावन में फूलों वाली होली कब खेली जाएगी?

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में इस साल फूलों की होली 28 फ़रवरी 2026, शनिवार के दिन खेली जाएगी. इस दिन मंदिर में फूलों की बारिश करके होली उत्सव मनाया जाएगा है, जिसकी छटा बेहद मनमोहक होगा. ब्रज में माना जाता है कि कृष्ण और राधा ने वृंदावन की कुंज-गलियों में प्रेमपूर्वक फूलों से होली खेली थी. फूलों की नरम पंखुड़ियों में प्रेम, कोमलता और सौहार्द का संदेश छिपा होता है. इसी प्रेममयी वातावरण को बनाए रखने के लिए आज भी बांके बिहारी मंदिर में भक्तों पर फूल बरसाए जाते हैं.

ब्रज की होली 2026

ब्रज क्षेत्र में होली का त्योहार पूरे 40 दिनों तक मनाया जाता है, बसंत पंचमी से ही होली पर्व की शुरुआत हो जाती है, जिसके बाद होली तक रंग खेलने की परंपरा चली आ रही है. फूलों वाली होली के अलावा यहां की लड्डूमार होली, लठमार होली और हुरंगा होली भी बेहद प्रसिद्ध हैं. आइए जानें 28 फ़रवरी के बाद कौन-सी होली कब खेली जाएगी,

लड्डूमार होली: लड्डूमार होली 25 फ़रवरी 2026, बुधवार को बरसाना स्थित राधा रानी मंदिर के अंदर खेली जाएगी. इस दिन भक्त एक-दूसरे पर लड्डू फेंककर होली उत्सव मनाते हैं.

लठमार होली: लठमार होली 26 फ़रवरी 2026, गुरुवार को बरसाना में खेली जाएगी. इस अनोखी परंपरा में विवाहित महिलाएं अपने पतियों व अन्य पुरुषों को लाठी से मारती हैं.

छड़ी-मार होली: छड़ी-मार होली इस साल 1 मार्च 2026, रविवार को गोकुल में मनाई जाएगी. इस दिन महिलाएं पुरुषों को छड़ी से मारकर पारंपरिक उत्सव मनाती हैं.

इसे भी पढ़ें: Air Potato Benefits: हवा में पैदा होने वाला आलू, पेट की बीमारियों से लेकर शुगर में है रामबाण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Banke Bihari Mandir, Phoolon Ki Holi, Braj, Holi 2026, Reason For Celebrating Flower Holi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com