हमारे शहर औरतों के लिए किस क़दर असुरक्षित हैं इसका एक और सबूत कैमरे पर आया है। डिनर के बाद आइस्क्रीम खाने की चाहत बेंगलुरु की पांच लड़कियों के लिए एक बुरे ख़्वाब में बदल गई। उन महिलाओं का शहर के केंद्र में कुछ अनजान लोगों ने पीछा किया और उन्हें प्रताड़ित किया। इस दौरान उन्होंने मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन उनकी चीख-पुकार सुनने वाला वहां कोई भी नहीं था।
एक आइसक्रीम पालर्र के पास बैठी इन महिलाओं को लड़कों के एक ग्रुप ने तंग करना और धमकाना शुरू कर दिया। एक रेस्टोरेंट में डिनर के बाद ये लड़कियां यहां आइसक्रीन खाने के लिए रुकी थीं। उनमें से एक ने धमकी दी कि अगर उन्होंने कार के शीशे नहीं गिराए तो वह इन्हें तोड़ देंगे। इन लोगों ने फिर शोर मचाया और अपने पतियों को मदद के लिए बुलाया।
सबसे बुरा अनुभव ये रहा कि जब ये लोग पुलिस स्टेशन शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने मना कर दिया। इन्हें एक बहुत सीनियर अफ़सर से मिलना पड़ा, तब जाकर शिकायत दर्ज।
पीड़ित महिलाओं में से एक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, जब वे महिलाएं वाहन में बैठकर अपने चालक के आने का इंतजार कर रही थीं तो कुछ अनजान लोग उन्हें घूर रहे थे। वे उनके वाहन के आस-पास खड़े थे और उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की। घटना के समय वाहन का चालक उन महिलाओं के लिए आइसक्रीम लाने गया था।
पुलिस ने कहा कि शिकायत के अनुसार पहले तीन लोगों को उन महिलाओं को घूरते देखा गया और उसके बाद दो अन्य उनके साथ शामिल हो गए और उन्होंने कार के दरवाजे को खोलने का प्रयास किया। शिकायत में कहा गया कि उन्होंने इस मकसद के साथ दरवाजे को खोलने का प्रयास किया कि दरवाजा बंद है या नहीं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं