विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2021

इंडिगो विमान में उड़ान के दौरान महिला ने दिया बेटी को जन्‍म, केबिन क्रू और डॉक्‍टर ने की प्रसव में मदद

विमान ने बुधवार सुबह 5.45 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरी थी और आठ बजे के आसपास यह जयपुर पहुंचा था.

इंडिगो विमान में उड़ान के दौरान महिला ने दिया बेटी को जन्‍म, केबिन क्रू और डॉक्‍टर ने की प्रसव में मदद
  • विमान ने सुबह 5.45 बजे भरी थी बेंगलुरु से उड़ान
  • यह आठ बजे के आसपास जयपुर पहुंचा था
  • मां और बच्ची दोनों की हालत स्थिर है
नई दिल्‍ली:

इंडिगो की बेंगलुरु-जयपुर उड़ान के दौरान विमान में बुधवार को एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया एअरलाइन ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी. बयान में कहा गया है,‘‘ बेंगुलुरु से जयपुर जा रही उड़ान संख्या 6ई 469 में एक बच्ची ने जन्म लिया. इसी विमान में सवार डॉ सुबहाना नजीर और इंडिगो चालक दल ने प्रसव में मां की मदद की और बच्ची का जन्म हुआ.'' इस बयान में कहा गया है कि जयपुर हवाईअड्डे को चिकित्सक और एंबुलेंस तैयार रखने की सूचना दे दी गई. मां और बच्ची दोनों की हालत स्थिर है. विमान ने बुधवार सुबह 5.45 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरी थी और आठ बजे के आसपास यह जयपुर पहुंचा था.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IndiGo Airlines, IndiGo, Birth, Baby Born On IndiGo Flight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com