सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हिंदू संस्था 'निर्मोही अखाड़ा' से कहा कि अगर वे भगवान राम लला का 'शबैत' (उपासक) होने का दावा करते हैं तो वे विवादित संपत्ति पर मालिकाना हक खो देंगे. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपने 2010 के फैसले में अयोध्या में 2.77 एकड़ की विवादित जमीन को तीन पक्षों-सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और राम लला के बीच बराबर-बराबर बांटने को कहा था. अखाड़ा ने अनंतकाल से विवादित स्थल पर भगवान 'राम लला विराजमान का एकमात्र आधिकारिक 'शबैत' होने का दावा करते हुए कहा था कि वह वहां पर पूजा के लिये 'पुरोहित' नियुक्त करता रहा है.
प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने कहा, "जिस क्षण आप कहते हैं कि आप 'शबैत' (राम लला का भक्त)हैं, आपका (अखाड़ा) संपत्ति पर मालिकाना हक नहीं रह जाता है." पीठ में न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस ए नजीर भी शामिल हैं. न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने एकमात्र उपासक के तौर पर अखाड़ा की प्रकृति में भेद करते हुए कहा कि उसका विवादित जमीन पर मालिकाना हक नहीं रह जाता है. उन्होंने अखाड़ा के वकील सुशील कुमार जैन से कहा, "आपका संपत्ति पर एक तिहाई का दावा सीधे चला जाता है."
-
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar?
योगी आदित्यनाथ बोले- डिग्री पाने के बाद नौकरी के पीछे ना भागें छात्र
उन्होंने जैन से पूछा कि आपने कैसे सवालों के घेरे में आई संपत्ति पर मालिकाना हक का दावा किया. वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा, "नहीं, मेरा अधिकार समाप्त नहीं होता है. 'शबैत' होने के नाते संपत्ति पर मेरा कब्जा रहा है." हिंदू संस्था के दावे को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि यद्यपि देवता को न्यायिक व्यक्ति बताया गया है, 'शबैत' को देवता की तरफ से मुकदमा करने का कानूनी अधिकार प्राप्त है. 'राम लला' के वकील से उल्टा रुख अपनाते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता जैन ने कहा, "मूर्तियों को पक्षकार नहीं बनाया जाना चाहिये था." पीठ ने पूछा, 'क्या आप 'शबैत' होने के नाते संपत्ति पर कब्जे का दावा कर रहे हैं."
INX मीडिया केस: बतौर आरोपी FIR में नहीं है चिदंबरम का नाम, फिर भी कैसे बना उनकी परेशानी का सबब
वकील ने इसका सकारात्मक जवाब दिया. उन्होंने कहा, "मेरे शबैत होने की अर्जी पर किसी ने भी आपत्ति नहीं जताई है." उन्होंने कहा, "सारी पूजा अखाड़ा द्वारा नियुक्त 'पुजारी' करा रहे हैं. जहां तक 'शबैत' के रूप में मेरे अधिकार का सवाल है तो उसपर कोई विवाद नहीं है." अखाड़े ने उस विवादित स्थल पर अपना दावा पेश किया जहां बाबरी मस्जिद को छह दिसंबर 1992 को गिरा दिया गया था. अखाड़ा ने कहा कि मुसलमानों को वहां 1934 से घुसने और नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी गई है.
VIDEO: अयोध्या मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष का एतराज़ ख़ारिज
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं