विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2011

असीमानंद को पांच फरवरी तक एटीएस को सौंपा

अजमेर के न्यायिक मजिस्ट्रेट विक्रम सिंह ने दरगाह बम धमाके के आरोपी स्वामी असीमानंद को पांच फरवरी तक के लिए एटीएस को पूछताछ के लिए सौंप दिया।
अजमेर: अजमेर के न्यायिक मजिस्ट्रेट विक्रम सिंह ने दरगाह बम धमाके के आरोपी स्वामी असीमानंद को पांच फरवरी तक के लिए आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) को पूछताछ के लिए सौंप दिया। एटीएस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र सिंह ने यह जानकारी दी। एटीएस ने कुछ घंटे पहले ही आरोपी असीमानंद को प्रोडक्शन वारंट पर अम्बाला से लाकर न्यायिक मजिस्टेट (प्रथम) विक्रम सिंह की अदालत में पेश किया था। गौरतलब है कि अजमेर के मुख्य न्यायिक मजिस्टेट रतन लाल मूड ने 18 जनवरी को एटीएस के आवेदन पर दरगाह बम धमाके के आरोपी स्वामी असीमानंद के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। स्वामी असीमानंद दरगाह परिसर में वर्ष 2007 में हुए बम धमाके के आरोपी है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
असीमानंद, एटीएस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com