विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2019

Atal Bihari Vajpayee: अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी ऐसी बातें जो शायद ही आप जानते हों, जानें उनकी 11 खास बातें...

Atal Bihari Vajpayee: अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी ऐसी बातें जो शायद ही आप जानते हों, जानें उनकी 11 खास बातें...
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की खात बातें...
नई दिल्ली:
  1. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) और लालकृष्ण आडवाणी ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की थी. इसके बाद तो भारतीय राजनीति में ये दोनों एक नाम हो गये 'अटल-आडवाणी'. लेकिन ऐसा नहीं है कि बीजेपी की स्थापना के समय ही दोनों साथ आये थे.
  2. अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) लता मंगेशकर के पारिवारिक दोस्त रहे हैं, और लता मंगेशकर ने उनसे जुड़ा राज यतींद्र मिश्र की किताब 'लता सुरगाथा' में शेयर किया है.
  3. किसी भी विषय पर धाराप्रवाह बोलने की उनकी क्षमता का हर कोई मुरीद था. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हों या उनके पुत्र और देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी...सबसे अटलजी को खूब आदर मिला.
  4. अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) उन चुनिंदा नेताओं में शुमार हैं जिनकी स्वीकार्यता सभी सियासी दलों में है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि अटल जी राजनीति में शुचिता और पारदर्शिता के समर्थक थे. 
  5. अटल बिहारी वाजपेयी के दिल में राजनेता के साथ एक कवि भी बसता था. 'हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा, काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं'. उनकी लोकप्रिय कविताओं में से एक है.
  6. बताया जाता है कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अटल बिहारी वाजपेयी से प्रभावित होकर एक बार कहा था कि वो एक दिन देश के प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे. बाद में जाकर उनकी यह बात सच साबित हुई.
  7. अटल बिहारी वाजपेयी को प्रकृति से भी काफी लगाव था. उन्हें पहाड़ पर छुट्टी बिताना काफी अच्छा लगता. हिमाचल का मनाली उनकी पसंदीदा जगहों में शामिल था. 
  8. अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने पिता के साथ-साथ कानपुर में एल.एल.बी. की पढ़ाई आरंभ की, लेकिन पढ़ाई को बीच में ही छोड़ संघ के कार्य में पूरी निष्ठा के साथ जुट गए.
  9. वाजपेयी सरकार ने 11 और 13 मई 1949 को पोखरण में 5 भूमिमत परमाणु विस्फोट करके भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश घोषित कर दिया था.
  10. अटल बिहारी वाजपेयी को 2014 में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. वो पहली बार 1996 में प्रधानमंत्री बने और उनकी सरकार सिर्फ 13 दिनों तक ही चल पाई थी. 
  11. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी साल 1998 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बने, तब उनकी सरकार 13 महीने तक चली थी. 1999 में वो तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और 5 सालों का कार्यकाल पूरा किया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Atal Bihari Vajpayee, Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com