विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2014

पोर्ट ब्लेयर के नजदीक नौका डूबने से 21 लोगों की मौत

पोर्ट ब्लेयर:

बंगाल की खाड़ी में पोर्ट ब्लेयर के निकट एक पर्यटक नौका के डूब जाने से उस पर सवार कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नाव पर 46 लोग सवार थे, जिसमें तमिलनाडु के पुरम जिले और मुंबई के पर्यटक एवं क्रू के सदस्य थे। रॉस आईलैंस नॉर्थ बे जाते समय यह नाव डूब गई।

दक्षिण अंडमान जिले के उपायुक्त पी जौहर ने बताया कि 46 यात्रियों को लेकर रॉस आईलैंस नॉर्थ बे जा रही नाव शाम करीब चार बजे डूब गई। इस हादसे में 21 लोग मारे गए, दो यात्री लापता है, जबकि 23 यात्रियों को बचा लिया गया है।

सूत्रों ने कहा कि नाव में 25 यात्रियों की क्षमता थी, लेकिन इसमें ज्यादा लोग सवार हो गए जिससे यह दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के पर्यटकों का एक समूह दक्षिण अंडमान जिले के प्रोथरापुर के एक रिसॉर्ट में ठहरा हुआ था और मुंबई के पर्यटकों का एक अन्य समूह भी नाव में सवार था।

लेफ्टिनेंट गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) ए. के. सिंह ने मृतकों के परिजनों के लिए एक लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है। सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे से बात की और दुर्घटना के बाद बचाव अभियान के लिए अपने आदेश के बारे में उन्हें जानकारी दी। दक्षिण अंडमान के अतिरिक्त जिलाधिकारी को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

सूत्रों ने कहा कि बचाए गए लोगों को पोर्ट ब्लेयर के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

जिला नियंत्रण कक्ष में जो हेल्पलाइन नंबर बनाए गए हैं, वे हैं : 1070, 03192-240127, 230178, 238881 और जीबी पंत अस्पताल के नंबर हैं : 03192-230629, 9933274092, इसके अलावा स्थानीय हेल्पलाइन नंबर 102 है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्‍मू-कश्‍मीर चुनाव : पहले चरण में किस पार्टी के कितने करोड़पति उम्‍मीदवार? जानिए कितनी है औसत संपत्ति
पोर्ट ब्लेयर के नजदीक नौका डूबने से 21 लोगों की मौत
कंगना रनौत को 'इमरजेंसी' पर राहत नहीं, 6 सितंबर को फिल्म नहीं होगी रिलीज
Next Article
कंगना रनौत को 'इमरजेंसी' पर राहत नहीं, 6 सितंबर को फिल्म नहीं होगी रिलीज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com