विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2020

ट्रेनिंग के दौरान 12 साल की तीरंदाज के कंधे में जा घुसा तीर

असम के डिब्रूगढ़ जिले के छबुआ में एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान यह हादसा हुआ.

Also Read in
ट्रेनिंग के दौरान 12 साल की तीरंदाज के कंधे में जा घुसा तीर
इलाज का सारा खर्च साई (SAI) उठा रहा है.
नई दिल्ली:

असम की एक 12 साल की तीरंदाज के कंधे में एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान तीर घुस गया. उसके बाद उसे इलाज के लिए दिल्ली लाया गया है. तीरंदाज को वायु मार्ग से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया है. असम के डिब्रूगढ़ जिले के छबुआ में एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान यह हादसा हुआ.

अधिकारियों ने बताया कि तीरंदाज का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के स्पोर्ट्स डॉक्टर कर रहे हैं. उसके इलाज का खर्च स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) उठा रहा है. साई में प्रशिक्षण ले रहीं शिवांगिनी गोहेन शुक्रवार को गुवाहाटी में होने जा रहे खेलो इंडिया गेम्स का हिस्सा नहीं हैं.

कोलकाता के साई केंद्र में तीरंदाज की गर्दन के आर-पार गया तीर, बाल बाल बची जान

खेल सचिव आरएस जुनालिया ने एक बयान में कहा, 'जिस तीरंदाज के साथ यह हादसा हुआ है, उसे एयरलिफ्ट करके दिल्ली लाया गया है. यात्रा से लेकर उसके इलाज का सारा खर्च SAI उठा रही है. इसके साथ ही एक वरिष्ठ साई अधिकारी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि तीरंदाज को अस्पताल में बिना किसी दिक्कत के अच्छा इलाज मिल पाए.'

VIDEO: हैरान कर रहा है तीन साल की शिवानी का हुनर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivangini Gohain, Khelo India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com