विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2011

असम ट्रेन हादसा : नए आतंकी समूह का कारनामा

असम के कामरूप जिले में हुए एक विस्फोट के बाद गुवाहटी−पुरी एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतर गए जिसमें 40 से ज्यादा यात्री घायल हुए।
गुवाहाटी: असम के कामरूप जिले में रंगिया के पास रविवार शाम एक विस्फोट के बाद गुवाहटी−पुरी एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतर गए जिसमें 40 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। घटना रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है जब गुवाहटी से पुरी जाने वाली इस ट्रेन के इंजन सहित चार डिब्बे एक विस्फोट के बाद पटरी से उतर गए। इस विस्फोट के पीछे आदिवासी पीपुल्स आर्मी नाम के आदिवासी आतंकी संगठन का हाथ होने का शक है। हालांकि पहले कहा जा रहा था कि विस्फोट के पीछे एनडीएफबी है। आदिवासी पीपुल्स आर्मी नाम का ये संगठन पिछले महीने गुवाहाटी में कंचनजंगा एक्स में धमाके की ज़िम्मेदारी ले चुका है।  रेल मंत्रालय का प्रभार फिलहाल प्रधानमंत्री के पास है और पीएम ने रेल राज्य मंत्री मुकुल रॉय को असम जाने को कहा है।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
असम, गुवाहाटी, एक्सप्रेस, हादसा, 40 घायल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com