विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2019

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा- मुझे बेहद खुशी है कि इस साल मेरा बेटा और इनका बेटा दोनों...

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सोमवार को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि दिल्ली आईआईटी में दाखिला लेने जा रहे स्टूडेंट्स के पिता दर्जी हैं और मां घरेलू काम करती हैं.

Also Read in
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा- मुझे बेहद खुशी है कि इस साल मेरा बेटा और इनका बेटा दोनों...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल- (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सोमवार को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि दिल्ली आईआईटी में दाखिला लेने जा रहे स्टूडेंट्स के पिता दर्जी हैं और मां घरेलू काम करती हैं. दिल्ली सरकार द्वारा उसे मुफ्त कोचिंग कराई गई थी. इसी अधिक जानकारी देते हुए अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भी ट्वीट करके बताया कि मुझे बेहद खुशी है कि इस साल मेरा बेटा और इनका बेटा (दर्जी का बेटा) दोनों एक साथ IIT में जा रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा, ''मुझे बेहद ख़ुशी है कि इस वर्ष मेरा बेटा और इनका बेटा दोनों एक साथ IIT में जा रहे हैं. बरसों से ये प्रथा चली आ रही थी कि ग़रीब का बेटा अच्छी शिक्षा के अभाव में ग़रीब रहने पर मजबूर था। अब सबको अच्छी शिक्षा और ट्रेनिंग देकर हमने ग़रीब और अमीर के बीच की दूरी दूर की है''.

पूर्व BJP सांसद पर शोषण का आरोप लगाने वाली लड़की गायब, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था VIDEO

वहीं सोमवार को केजरीवाल ने ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा- ''विजय कुमार के पिताजी दर्जी हैं, माताजी घरेलू काम करती हैं. आज मुझे बेहद ख़ुशी हो रही है कि दिल्ली सरकार ने इनकी मुफ्त कोचिंग कराई और इनका IIT में दाख़िला हो गया. यही तो था बाबासाहब का सपना, जो आज दिल्ली पूरा कर रही हैं!'' बता दें कि आम आदमी पार्टी के मुखिया व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेटे पुलकित केजरीवाल भी अपने पिता की तरह आईआईटी में पढ़ाई करेंगे.

बिहार के नियोजित शिक्षकों को स्थायी करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट से फिर झटका

बता दें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेटे पुलकित केजरीवाल ने भी परीक्षा दी थी. जो 96.4 प्रतिशत के साथ पास हुए. इस बात की जानकारी अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ट्विटर के जरिए बताई.

Video: दिल्ली: पानी बिल पर नई माफी योजना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Pulkit Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com