विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2012

केजरीवाल ने कांग्रेस से मांगा दिल्ली रैली पर हुए खर्च का हिसाब

नई दिल्ली: कांग्रेस की रविवार को दिल्ली में हुई रैली पर इंडिया अगेन्स्ट करप्शन ने सवाल उठाए हैं। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस से सवाल पूछा है कि दिल्ली की रैली में कितना पैसा खर्च हुआ।

केजरीवाल ने पूछा है कि रैली के लिए स्पेशल ट्रेनें और बसें चलाई गईं, कांग्रेस को उनका हिसाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि वे आरटीआई लेकर आए तो उन्हें उसी के तहत जनता के सामने अपने हिसाब का ब्यौरा रखना चाहिए।

गौरतलब है कि केजरीवाल अब कांग्रेस पर वार के लिए कोई भी मौका खाली नहीं जाने दे रहे, लेकिन सवाल यह भी उठ रहा है कि खर्च का हिसाब उन्होंने सिर्फ कांग्रेस से ही क्यों मांगा जबकि हाल ही में नीतीश कुमार ने भी पटना में एक बड़ी रैली का आयोजन किया था।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए उनसे पूछा था कि उनके तमाम आयोजनों (रामलीला मैदान और जंतर-मंतर पर) कितना खर्च आया और खर्चे के लिए पैसे कहां से आए थे। इतना ही नहीं केजरीवाल की एनजीओ को मिलने वाले फंड पर भी दिग्विजय सिंह कई बार हमला कर चुके हैं। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने भी कुछ इसी प्रकार का हमला केजरीवाल पर किया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
दिल्ली में भारी बारिश के आसार, जानिए मौसम का हाल
केजरीवाल ने कांग्रेस से मांगा दिल्ली रैली पर हुए खर्च का हिसाब
बिहार की राजनीति में कब उतर रहे हैं प्रशांत किशोर, किस वोट वैंक पर गड़ाए हुए हैं अपनी नजर
Next Article
बिहार की राजनीति में कब उतर रहे हैं प्रशांत किशोर, किस वोट वैंक पर गड़ाए हुए हैं अपनी नजर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com