यह ख़बर 22 सितंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

अरुण जेटली जांच के लिए फिर से अस्पताल में भर्ती

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

वित्तमंत्री अरुण जेटली को ऑपरेशन के बाद जांच के लिए अस्पताल में फिर से भर्ती किया गया है। यह बात यहां उनके डॉक्टर ने कही।

जेटली का इसी महीने मधुमेह के नियंत्रण के लिए ऑपरेशन हुआ था। उन्हें शाम साकेत (दिल्ली) के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेटली को मंगलवार को छुट्टी मिल सकती है। मंत्री के करीबी सूत्रों के मुताबिक, जेटली ठीक हैं, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है।

जेटली के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं, जिनमें सीबीडीटी की नई वेबसाइट पेश करने का कार्यक्रम भी शामिल है।

मैक्स हेल्थकेयर के उप-चेयरमैन और मैक्स इंस्टीच्यूट ऑफ मिनिमल ऐक्सेस, मेटाबोलिक और बैरियाट्रिक सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ प्रदीप के चौबे ने कहा, जेटली को उनकी किडनी की जांच के लिए पहले तय कार्यक्रम के तहत रविवार शाम 6 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया। सूत्रों ने कहा कि मंत्री ने पेट में मामूली संक्रमण की शिकायत की थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इससे पहले इस महीने 61 वर्षीय भाजपा नेता की मधुमेह नियंत्रण के लिए इलेक्टिव लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन हुआ था।