- दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक महिला और उसके 13 वर्षीय बेटे की घर में बेरहमी से हत्या की गई थी
- पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की मदद से आरोपी सौरभ साहू को गिरफ्तार किया
- आरोपी ने पुलिस को पकड़ने से बचने के लिए फायरिंग की जिसमें सब-इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट ने उनकी जान बचाई
दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस को साउथ-ईस्ट जिला पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है. पुलिस के मुताबिक, बीती 20-21 मई की रात को एक महिला और उसके 13 साल के मासूम बेटे की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल था. (वसीम फ़िरोज़ की रिपोर्ट)
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले. इसके साथ ही मृतका के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) एनालिसिस और तकनीकी सर्विलांस की मदद ली गई, जिससे आखिरकार पुलिस आरोपी सौरभ साहू तक पहुँचने में कामयाब रही. आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृत महिला का चचेरा भाई निकला.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
तफ्तीश के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी तुगलकाबाद एक्सटेंशन के घाटी वाला पार्क इलाके में आने वाला है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए मौके पर जाल बिछाया. जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे घेर लिया और सरेंडर करने के लिए कहा.
खुद को घिरा देख आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के बजाय अपने पास छिपाई अवैध पिस्तौल निकाल ली और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. आरोपी ने कुल चार राउंड फायर किए, जिसमें से एक गोली सीधे सब-इंस्पेक्टर (SI) यशपाल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर जा लगी. बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से एसआई की जान बाल-बाल बची.
गोली आरोपी के पैर में लगी
इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की और फायरिंग की. पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया. घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, खाली खोखे और हत्या के समय पहने हुए खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं.
रंजिश के चलते वारदात को अंजाम
कड़ी पूछताछ में आरोपी सौरभ साहू ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसने खुलासा किया कि उसने गहरी ईर्ष्या और निजी रंजिश के चलते अपनी चचेरी बहन और उसके बेटे की हत्या की थी. पुलिस के अनुसार, मृत महिला अक्सर आरोपी को उसकी नशे की लत और गलत व आपराधिक गतिविधियों को लेकर टोकती और समझाती थी. यही बात आरोपी को नागवार गुजरती थी और वह उससे बेहद नाराज़ रहता था.
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी सौरभ साहू आदतन अपराधी है और वह पहले भी चोरी, स्नैचिंग और लूट जैसे गंभीर अपराधों के चार मामलों में शामिल रह चुका है. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच में जुटी है.
इसे भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा मामले का SC ने लिया स्वतः संज्ञान , CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं