विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2017

सेना ने सैनिकों के लिए मोबाइल ऐप तैयार किया

‘हमराज’ ऐप के जरिये सैनिक अपने मासिक वेतन के पर्चे और फॉर्म 16 भी देख सकते हैं और उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं.

सेना ने सैनिकों के लिए मोबाइल ऐप तैयार किया
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
नई दिल्ली: भारतीय सेना ने एक नया मोबाइल ऐप विकसित किया है जिसके जरिये सेवारत सैनिक अपनी तैनाती एवं पदोन्नति जैसे ब्यौरे हासिल कर सकते हैं. ‘हमराज’ ऐप के जरिये सैनिक अपने मासिक वेतन के पर्चे और फॉर्म 16 भी देख सकते हैं और उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं.

सेना ने खुद ही यह ऐप तैयार किया है और इसे अगस्त के दूसरे हफ्ते में शुरू किया जाएगा. सुरक्षा कारणों से ऐप का इंस्टॉलेशन आधार कार्ड के ब्योरे के सत्यापन से जोड़ा गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Army, Mobile Application, Humraaz App, Mobile App
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com