विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2014

सेना को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से आती 50 मीटर लंबी सुरंग मिली : सूत्र

सेना को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से आती 50 मीटर लंबी सुरंग मिली : सूत्र
फाइल फोटो
जम्मू:

जम्मू कश्मीर के पल्लनवाला क्षेत्र में चाकला चौकी के निकट भारतीय सैनिकों को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से भारतीय सीमा में आती 50 मीटर लंबी सुरंग मिली है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके में अतिरिक्त बलों को बुलाया गया है और पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, सेना अब इस सुरंग के उपयोग का मकसद पता करने की कोशिश कर रही है कि आतंकियों के घुसपैठ के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता था, या फिर हथियारों की तस्करी के लिए।

लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जम्मू कश्मीर, पाकिस्तान, सीमा पर सुरंग, भारतीय सीमा, Jammu Kashmir, Pakistan, Tunnel On Border
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com