आर्म्स एक्ट केस : सलमान ने खुद को बताया निर्दोष, कहा- वन अधिकारियों ने मुझे फंसाया है

आर्म्स एक्ट केस : सलमान ने खुद को बताया निर्दोष, कहा- वन अधिकारियों ने मुझे फंसाया है

सलमान खान (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

बॉलीवुड सलमान खान काले हिरणों के शिकार के संबंध में शस्त्र अधिनियम से जुड़े मामले में जोधपुर की स्थानीय अदालत में पेश हुए। उन्होंने बयान दर्ज कराते हुए खुद को बेगुनाह बताया। सलमान पर 1998 में ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान गैर लाइसेंसी हथियार से काले हिरण का शिकार करने का केस चल रहा है।

सलमान ने खुद को निर्दोष बताते हुए आज (गुरुवार) आरोप लगाया कि वन अधिकारियों ने उन्हें फंसाया है। सलमान ने अक्तूबर 1998 में कनकनी गांव में काले हिरन के अवैध शिकार के संबंध में यहां की एक अदालत में अपना बयान दर्ज कराते हुए यह आरोप लगाया।

उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष कहा कि मैं निर्दोष हूं और वन अधिकारियों ने मुझे फंसाया है।  सलमान ने एक बयान का जिक्र किया जिसपर उनके दस्तखत हैं और दावा किया कि उन्होंने वन अधिकारियों के दबाव में बयान पर दस्तखत किए थे। इस बयान में एक गवाह उदय राघव ने कहा था कि वह अभिनेता के निर्देश पर मुंबई से हथियार लाया था।

क्या है पूरा मामला?
16 साल पुराना केस।
1998 में अवैध हथियार रखने का आरोप।
फ़िल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के लिए जोधपुर गए थे।
अवैध हथियार से 3 चिंकारा और काले हिरण के शिकार का आरोप।
हथियार के लाइसेंस की मियाद ख़त्म हो चुकी थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इनपुट- भाषा से भी)