राज्यसभा में बजट पर चर्चा जारी है. वित्तराज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि मैं कांग्रेस के नेताओं को खुली चुनौती देता हूं. कहां नए कानून में लिखा है कि मंडी खत्म होगा, एमएसपी बंद होगा. आप किसानों को भ्रमित मत कीजिए. हम किसानों की आय को बढ़ाने के लिए नए कानून लाए हैं. जो एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर सेट लगाया गया उसकी वजह से पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़े. उन्होंने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों को ₹14000 देने से मना कर दिया. ममता बनर्जी हठधर्मी हैं, जो आयुष्मान योजना का फायदा भी पश्चिम बंगाल के लोगों को नहीं मिल पाया है.
वहीं गुरुवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2021-22 के बजट पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि इस बजट में आशा की किरण दिखती है और इसमें देश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही नए भारत के निर्माण पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘‘सशक्त भारत'' बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप है जिसकी सभी वर्गों ने सराहना की है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
निचले सदन में बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए ठाकुर ने कहा कि वह बजट पर तैयारी करके नहीं आए.उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सदन एवं देश में भी कम रहते हैं जिसका खामियाजा सामने आया है. उन्होंने कहा कि राहुल जी हम दो, हमारे दो की बात करते हैं, ऐसा कह कर वे दीदी, जीजाजी एवं बच्चों की बात करते हैं.
अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘‘मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि जिन दो उद्योग घरानों की बात करते हैं, उन्हें केरल में जब कांग्रेस की सरकार थी तब बंदरगाह क्यों दिया गया? ये आपके ही हैं, आपने ही पाले हैं.''उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ कहां यह लिखा है कि अमेठी से चुनाव लड़ने वाले राहुल गांधी चुनाव हारने के बाद वायनाड से चुनाव नहीं लड़ सकते। वह कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन अमेठी का किसान वायनाड में अपनी फसल को क्यों नहीं बेच सकता ? ''उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कुछ अन्य दलों के लोग झूठ बोलकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं. गौरतलब है कि बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इन कानूनों के बाद देश का कृषि क्षेत्र दो-चार उद्योगपतियों के हाथ में चला जाएगा.
(इनपुट्स भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं